खेलछत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर में शुरू होने जा रही MPCL Season-1, 24 टीमों के बीच होगा नाइट क्रिकेट का रोमांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नाइट क्रिकेट के शौकीनों के लिए एक बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। मुस्लिम प्रीमियर छत्तीसगढ़ लीग (MPCL Season-1) में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के मुकाबले रायपुर के लोकप्रिय नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेले जाएंगे।

आयोजकों के मुताबिक लीग में खिलाड़ियों और टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 2 लाख रुपये, उपविजेता को 1 लाख रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये और चौथे स्थान की टीम को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी कई पुरस्कार रखे गए हैं। MVP को Bajaj Pulsar बाइक, जबकि बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को इलेक्ट्रिक साइकिल दी जाएगी। वहीं बेस्ट फील्डर और बेस्ट विकेटकीपर को गियर साइकिल पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को जनमाज दिया जाएगा।

लीग में कुल 24 टीमों को शामिल किया जाएगा। टीम ओनरशिप की राशि 35 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जबकि खिलाड़ियों के लिए 1 हजार रुपये की एंट्री फीस रखी गई है।

आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के मुस्लिम क्रिकेटरों के लिए आयोजित किया जा रहा है। सर्दियों की रातों में होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

टूर्नामेंट से जुड़ी अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए 7610510005 एवं 9424113299 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता का आयोजन नेताजी सुभाष स्टेडियम, रायपुर में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button