छत्तीसगढ़राज्य

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे निगम अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया

  • भोपालपटनम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, चंदनगिरी राहत शिविर में पीड़ितों से मिलकर जाना हालचाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

बीजापुर ।– छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष  लोकेश कांवड़िया ने अपने दो दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान भोपालपटनम विकासखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने इन्द्रावती नदी में बढ़े जलस्तर और तिमेड़ पुल की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के पश्चात श्री कांवड़िया चंदनगिरी स्थित राहत शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं तथा राहत शिविर में उपलब्ध कराई जा रही भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर श्री कांवड़िया ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन प्रशासन हर परिस्थिति में आपके साथ हैं। राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जा रही है और किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में शासन की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित परिवार की सुरक्षा, राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करना है।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत शिविरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें तथा प्रभावित नागरिकों की जरूरतों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। साथ ही लोगों से अपील की कि बाढ़ के दौरान पूरी सावधानी बरतें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। दौरे के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष  पेरे पुलैय्या नगरपालिका बीजापुर के उपाध्यक्ष  भुवन सिंह चौहान सांसद प्रतिनिधि  जिला राम राणा सहित वरिष्ठ नागरिक  घासी राम नाग  श्रीनिवास मुदलियार  संजय लुंकड एवं जिला ,जनपद स्तर के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button