देश
दो दिनों में तीसरी बार बाढ़, डोडा के लोगों के लिए क्यों बनी मुसीबत?

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला। भारी बारिश के चलते थथरी शहर के ऊपरी इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई। देखते ही देखते शहर की सड़कों पर भारी पत्थर, कीचड़ और मलबा जमा हो गया। इस घटना से कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।
मलबे में दबी गाड़ियां, नदी में बहने का दावा
बाढ़ का वेग इतना तेज था कि सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के तेज बहाव में कुछ वाहन बहकर पास की चिनाब नदी में चले गए। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक नुकसान का सही आंकड़ा नहीं दिया गया है। डोडा और किश्तवाड़ जिलों में पिछले 2 दिनों के भीतर अचानक बाढ़ आने की यह तीसरी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
हाईवे बंद, राहत कार्य जारी
बाढ़ के कारण डोडा-किश्तवाड़ मुख्य सड़क पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे यातायात ठप हो गया है। प्रशासन ने पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियों के साथ मिलकर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। मलबे को हटाकर सड़क मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है। जिला अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और नुकसान




