बंगाल में मौत का तांडव, सुवेंदु अधिकारी के PA की मध्यमग्राम में हत्या, सिर और सीने में मारी गोलियां

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राज्य के अलग-अलग जगहों पर हिंसा देखने को मिली है. इस बीच मध्यमग्राम बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या की गई है. इस घटना के बाद कोलकाता में तनाव बढ़ गया है. बताया जाता है कि सुवेंदु अधिकारी के पीए का नाम चंद्रनाथ रथ था, जो एक काली स्कॉर्पियो में थे और हमलावरों ने बाइक से निशाना बनाया. कोलकाता के पास उत्तरी 24 परगना जिले के विधानसभा क्षेत्र में दो गोलियां मारी गईं. दरअसल, यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की घटनाएं सामने आई है. हमले के बाद घायल अवस्था में चंद्रनाथ रथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव वर्तमान में मध्यग्राम के मेगासिटी अस्पताल में है.
घटनास्थल के लिए निकले सुवेंदु
घटना की जानकारी होते ही खुद सुवेंदु अधिकारी घटनास्थल के लिए निकल गए हैं. बताया जा रहा है कि अंधाधुंध फायरिंग से चन्द्रनाथ रथ से छलनी किया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पॉइंट ब्लेंक रेंज से गोली मारी गई है. घटना के बाद मौके पर उच्च पुलिस अधिकारी पहुंच रहे हैं.
बता दें कि मध्यग्राम पुलिस और एयरपोर्ट पुलिस के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं. चंद्रनाथ रथ एक काली स्कॉर्पियो में थे और हमलावरों ने बाइक से निशाना बनाया है. हैरान करने वाली बात है कि अधिकारी के सहायक की हत्या उस दिन हुई जब भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा समर्थकों का रूप धारण करके हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.




