देश

ब्रज मोहन राम ने ओडिशा के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

भुवनेश्वर। ब्रज मोहन राम ने ओडिशा के 28वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हरीश टंडन ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ब्रज मोहन राम ने हरि बाबू कम्भमपति का स्थान लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर को उन्हें ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया था। राम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हैं और झारखंड के पलामू लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

राजनीति में लंबे अनुभव के बाद राज्यपाल की नई जिम्मेदारी संभालने वाले ब्रज मोहन राम के कार्यकाल पर अब सबकी नजरें रहेंगी। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही ओडिशा में संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन और राज्य के प्रशासनिक कार्यों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

Related Articles

Back to top button