देश

प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी बनीं पूजा गुप्ता

हरदोई। जनपद की बहुचर्चित एवं लोकप्रिय सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बड़ा फैसला लिया है। समिति की प्रदेश अध्यक्ष एवं विश्व रिकॉर्ड धारक कुमुदिनी देवी ने जिले की समाजसेविका पूजा गुप्ता को प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पूजा गुप्ता लंबे समय से जनपद में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनका योगदान काफी सराहनीय रहा है। उनके मनोनयन की खबर आते ही उनके शुभचिंतकों और संगठन के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।

समिति की प्रदेश कार्यकारिणी में इस बार सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी सक्रिय एवं कर्मठ महिलाओं को विशेष प्रमुखता दी गई है। इसी क्रम में पूजा गुप्ता को मीडिया की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुमुदिनी देवी ने कहा कि कार्यकारिणी में महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपने का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन के विस्तार को नई गति देना है। पूजा गुप्ता की नियुक्ति से जनकल्याण संबंधी सूचनाओं को अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button