प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष कुुमुदनी देवी ने प्रदेश कार्यकारिणी में हरदोई की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी है।
कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री पद पर आरआर इंटर कॉलेज एवं बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका वरिष्ठ भाजपा नेत्री कीर्ति सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक प्रेमावती वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनुराधा मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रीना गुप्ता, शिक्षिका एवं समाजसेवी सीमा सिंह तथा कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मंजूषा सिंह को सौंपी गई है।
प्रदेश मंत्री के पद पर पूर्व प्रधानाचार्य चन्द्रकिरण अग्रवाल, शोभना सिंह, वार्ड सदस्य एवं समाजसेवी प्रतीक्षा प्रियम मिश्रा, सरिता अग्रवाल, बिन्दु सिंह, शिक्षिका गीतिका चतुर्वेदी, भाजपा जिला महामंत्री नीतू चन्द्रा एडवोकेट, भाजपा नगर मंत्री प्रियंका सिंह, तथा समाजसेवी नेहा श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। वहीं, पूजा गुप्ता को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश सदस्य के रूप में ब्रह्माकुमारी मालती दीदी एवं कल्पना दीदी, शशि सिंह, असिता सिंह, इंजीनियर पूर्णिमा दीक्षित, सुधा वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता मिश्रा, बिन्दिया गुप्ता, मधुबाला गुप्ता, साधना मिश्रा, उर्मिला श्रीवास्तव, निधि सिंह, गीता सिंह, रूपल मिश्रा, अधिवक्ता वर्षा सिंह, भाजपा नेत्री आरती गुप्ता तथा भाजपा नगर मंत्री सुषमा गुप्ता को शामिल किया गया है।
समिति की प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को स्थान दिए जाने से सामाजिक कार्यों, जनकल्याणकारी गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।



