तकनीकीदेश

Google Gemini 4 Argon लॉन्च, 10 लाख आउटपुट टोकन के साथ AI की नई क्षमता का दावा

Tech News: Google ने Gemini 4 Argon नाम से अपना नया AI मॉडल पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इसे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, कानूनी और वित्तीय जैसे जटिल एंटरप्राइज कार्यों के लिए तैयार किया गया है। मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका 1 मिलियन आउटपुट टोकन सपोर्ट बताया गया है।

फिलहाल Google ने इसे आम यूजर्स के लिए जारी नहीं किया है। कंपनी पहले सीमित स्तर पर इसकी क्षमताओं और सुरक्षा उपायों की जांच कर रही है।

पहले साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स को मिलेगा एक्सेस

Gemini 4 Argon को शुरुआती चरण में Google के Fairwind Program के तहत चुनिंदा साइबर डिफेंडर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है। Google का कहना है कि इतने शक्तिशाली AI मॉडल को बड़े स्तर पर उपलब्ध कराने से पहले उसके सुरक्षा उपायों को परखना जरूरी है।

कंपनी के मुताबिक आगे चलकर मॉडल को डेवलपर्स, एंटरप्राइज और आम यूजर्स तक पहुंचाने की योजना है। व्यापक उपलब्धता की शुरुआत पेड API ग्राहकों और Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स से किए जाने की बात कही गई है।

1 मिलियन आउटपुट टोकन क्यों खास है?

AI में टोकन टेक्स्ट की छोटी इकाइयों को कहा जाता है। Gemini 4 Argon का 1 मिलियन आउटपुट टोकन सपोर्ट इसे बेहद लंबे और कई चरणों वाले कार्यों में एक ही प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर आउटपुट तैयार करने की क्षमता देता है।

Google के अनुसार, मॉडल ने DeepSWE v1.1 पर 77.9 फीसदी स्कोर हासिल किया है। यह बेंचमार्क लंबे और जटिल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कार्यों से संबंधित है। कंपनी ने बताया कि उसने Argon का इस्तेमाल अपने कुछ कोडिंग और रिसर्च कार्यों में भी किया है।

साइबर सिक्योरिटी में भी उपयोग

Google के मुताबिक, Gemini 4 Argon सॉफ्टवेयर में मौजूद कमजोरियों की पहचान करने, उनकी पुष्टि करने और उन्हें ठीक करने में मदद कर सकता है।

कंपनी के अनुसार, CWE-bench v1 पर मॉडल ने 68 फीसदी स्कोर किया। Google ने यह भी बताया कि Argon ने उसके libgav1 वीडियो डिकोडर के Rust पोर्ट को ऑप्टिमाइज करने में मदद की। कंपनी के मुताबिक, तैयार वर्जन मौजूदा Rust पोर्ट की तुलना में 2.7 गुना तेज चला, जबकि वीडियो आउटपुट समान रहा।

API की शुरुआती कीमत

Google ने Gemini 4 Argon के लिए शुरुआती API कीमत 10 लाख इनपुट टोकन के लिए 2 डॉलर और 10 लाख आउटपुट टोकन के लिए 10 डॉलर रखी है।

कंपनी के मुताबिक शुरुआती अवधि समाप्त होने के बाद कीमत बढ़कर 10 लाख इनपुट टोकन के लिए 4 डॉलर और 10 लाख आउटपुट टोकन के लिए 20 डॉलर हो जाएगी।

फिलहाल Gemini 4 Argon आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और इसका इस्तेमाल सीमित एक्सेस के तहत किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button