छत्तीसगढ़राज्य

ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान

आईसीसी की सालाना टीम रैंकिंग का ऐलान किया जा चुका है। इसमें भारतीय टीम का एक बार फिर से डंका बजते हुए दिखाई दे रहा है। ICC की ताजा सालाना रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम वनडे और टी20 दोनों में नंबर-1 की पोजिशन पर बनी हुई है। दूसरी तरफ टेस्ट क्रिकेट में कंगारू टीम ऑस्ट्रेलिया टॉप पर हैं। यदि भारतीय टीम की बात करें तो वो टेस्ट में तीसरे रैंकिंग पर है, लेकिन सीमित ओवर क्रिकेट में अपना कब्जा जमाकर उसने दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया है।

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सूर्या एंड कंपनी टॉप पर बरकरार है। इस रैंकिंग में भारतीय टीम को सबसे खास बनाती है वो ये है कि लगातार दूसरी बार इसमें ब्लू आर्मी ने कब्जा जमाया है। T20I में भारतीय क्रिकेट टीम 275 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर-1 पर है। दूसरे स्थान पर इंग्लिश टीम है। इंग्लैंड के 262 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वहीं, तीसरी स्थान पर कंगारू टीम ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया। उसके 258 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

टी20 के साथ वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम ने अपना जलवा बरकरार रखा है। इस वक्त टीम इंडिया के 118 रेटिंग प्वाइंट्स हैं, जो कि सबसे ज्यादा हैं। हांलाकि पिछली बार की रैंकिंग से ये आंकड़ा एक अंक कम है। न्यूजीलैंड की टीम वनडे रैंकिंग में 113 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, 109 प्वाइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका ने पड़ोसी देश की टीम पाकिस्तान को पीछे छोड़ चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि पाक पांचवें स्थान पर खिसक चुका है। वहीं, 7वें, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर क्रमश: अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज हैं।

क्रिकेट के सबसे पूराने व लंबे फॉर्मेट यानी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम का जलवा बरकरार है। कंगारू टीम 131 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर-1 की कुर्सी पर विराजमान है। वहीं, साउथ अफ्रीका 119 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए 104 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। इसी तरह 102 रेटिंग प्वाइंट्स के कसाथ इंग्लैंड चौथे स्थान पर खिसक चुकी है। इस रैंकिंग में पाकिस्तान को भी फायदा हुआ है। पाकिस्तान 89 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ श्रीलंका से आगे निकल गया है। वहीं, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर क्रमश: वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे हैं।

Related Articles

Back to top button