छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का फैसला, यात्रियों की सुरक्षा और विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को देखते हुए लागू की गई व्यवस्था

रायपुर । रेल यात्रियों की सुविधा और विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों के कोचों में मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट की बिजली आपूर्ति रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने की व्यवस्था की है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, निर्धारित समय के दौरान ट्रेनों के कोचों में उपलब्ध चार्जिंग पॉइंट काम नहीं करेंगे। इस दौरान यात्री अपने मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज नहीं कर सकेंगे।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस समय-सारणी का ध्यान रखते हुए रात 11 बजे से पहले ही अपने मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को आवश्यकतानुसार चार्ज कर लें।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते समय निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और इस व्यवस्था में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

रेलवे का कहना है कि यात्रियों की जागरूकता और सहयोग से रेल यात्रा को सुगम, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button