
आज बिहार के बेगूसराय जिले में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से “वोट बचाओ – देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

हमारी आवाज़, हमारी ताकत — वोट का सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की सुरक्षा! 🇮🇳✊
#VoteBachaoDeshBachao #Congress #Begusarai #लोकतंत्र_की_रक्षा #संविधान_की_रक्षा



