प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की प्रदेश मंत्री बनीं प्रियंका सिंह

हरदोई। जनपद की बहुत ही चर्चित, लोकप्रिय सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। समिति की प्रदेश अध्यक्ष एवं विश्व रिकॉर्ड धारक कुमुदिनी देवी ने भाजपा नगर मंत्री प्रियंका सिंह को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रियंका सिंह के मनोनयन की खबर आते ही जनपद में हर्ष का माहौल है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
समिति की प्रदेश कार्यकारिणी में इस बार सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी सक्रिय महिलाओं को प्रमुखता दी गई है। इसी क्रम में प्रियंका सिंह को संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष कुमुदिनी देवी ने बताया कि कार्यकारिणी में महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपने का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के विस्तार को नई गति देना है।




