छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधायक रायमुनि भगत से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुलाकात के दौरान मंत्री अग्रवाल ने रायमुनि भगत से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताई। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विधायक शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवार और शुभचिंतकों के बीच लौटें तथा जनसेवा के कार्यों में फिर से सक्रिय हों।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि रायमुनि भगत जशपुर क्षेत्र की जनता से जुड़ी हुई जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे जल्द स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।

इस अवसर पर मंत्री ने माता रानी से विधायक को उत्तम स्वास्थ्य, नई ऊर्जा और दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आपसी सहयोग, आत्मीयता और संवेदनशीलता का विशेष महत्व है।

Related Articles

Back to top button