छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

पीएम किसान सम्मान निधि से नेतराम साहू को मिल रही खेती-किसानी में आर्थिक मदद

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहायक साबित हो रही है। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भोथीपारकला निवासी किसान नेतराम साहू को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है।

नेतराम साहू ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग वे कृषि कार्यों में करते हैं। विशेष रूप से वर्षा ऋतु के दौरान खाद, बीज और खेती से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में यह सहायता उपयोगी होती है। इससे कृषि संबंधी खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिलता है।

किसान नेतराम साहू के अनुसार, हर साल मिलने वाली यह राशि खेती-किसानी के कामों में मददगार है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button