
- ट्रिप्स प्रोडक्शन की ओर से होटल वुड कैसल में हुआ भव्य आयोजन, देश भर से जुटे 35 टैलेंटेड प्रतिभागी।
- संस्कृति मेंस एथनिक वियर शोरूम रहे ऑफिशियल ड्रेस पार्टनर, प्रियंका और प्रियांशु ने दी यूमिंग ट्रेनिंग।
रायपुर : राजधानी रायपुर के होटल वुड कैसल में रविवार, 14 जून को ट्रिप्स प्रोडक्शन की कर्णधार तृप्ति रॉय चौधरी की ओर से आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया सीजन 5’ (मिस, मिसेज, मिस्टर और किड्स कैटेगरी) फैशन शो का भव्य समापन हुआ। इस बेहद प्रतिष्ठित और रोमांचक शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 35 हुनरमंद प्रतिभागियों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।
इस सीजन को खास और स्टाइलिश बनाने के लिए ‘संस्कृति मेंस एथनिक वियर शोरूम’ (संस्कृति मेंस एथनिक वियर शोरूम) बतौर ड्रेस पार्टनर शामिल हुए, जिनके शानदार कलेक्शन ने शो की भव्यता को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम में ‘पुल सूट’ राउंड मुख्य आकर्षण रहा।
इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ एंटरटेनमेंट के एमडी सौरभ शर्मा और सुप्रसिद्ध जनप्रतिनिधि सन्नी अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुंबई से आईं मशहूर टीवी एक्ट्रेस रश्मी गुप्ता ने सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शिरकत की। वहीं, सेलिब्रिटी शो स्टॉपर रूबी नागरा के साथ-साथ शो स्टॉपर्स श्रुति दुबे और तुषार पाणिग्रही ने रैंप पर अपनी वॉक से चार चांद लगा दिए। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए किड्स शो स्टॉपर के रूप में जसलीन कुल और जैन ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। शो के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर ‘नागरा ब्रदर्स’ रहे।
महीनों की मेहनत और प्रियंका शर्मा व प्रियांशु शंकर जैसी बेहतरीन यूमर्स की ट्रेनिंग के बाद प्रतिभागियों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। कड़े मुकाबले के बीच मिस्टर कैटेगरी में नमन शुक्ला और श्रीजन साहू ने विनर का खिताब जीता, जबकि प्रवीण साहा प्रथम रनरअप और भावेश सिंह बाद्रा द्वितीय रनरअप रहे। मिस कैटेगरी में शिवांगी साहू विनर चुनी गईं, वहीं बेबो फर्स्ट रनरअप और भूमिका सिन्हा सेकंड रनरअप रहीं।
मिसेज कैटेगरी में ऋषिका शर्मा ने विजेता का ताज पहना, जबकि स्नेहा आहूजा फर्स्ट रनरअप और ज्योति साहू सेकंड रनरअप घोषित की गईं। नन्हे बच्चों की किड्स कैटेगरी में आव्या श्रीवास्तव और मोक्ष माही साहू विनर बने, देवांश जश्नानी व गुरसिदक सिंह फर्स्ट रनरअप और बाकिर मारफानी व मनकीरत सिंह सेकंड रनरअप रहे। इसके अलावा मिस माया साहू को ‘स्पेशल क्राउनिंग विनर’ के विशेष सम्मान से नवाजा गया।
शो की आयोजक तृप्ति रॉय चौधरी ने बताया कि इस सीजन को ग्रैंड और सफल बनाने में कुशाग्र सोलंकी के साथ-साथ सेटिस्फेक्शन इवेंट्स, एचआरके इवेंट्स, गोल्डन ब्रेड इवेंट्स और कामाख्या इवेंट्स की पूरी टीम का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। सभी अतिथियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए ट्रिप्स प्रोडक्शन के इस प्रयास की जमकर सराहना की।




