Day: August 19, 2026
-
खेल
गाले (श्रीलंका): भारतीय टीम ने शुभमन गिल की युवा कप्तानी में कमाल करते हुए श्रीलंका को हार के लिए मजबूर किया। मेजबान टीम ने 372 रनों का भारी भरकम लक्ष्य रखा था, जिसके आगे श्रीलंकाई शेर ढेर हो गए। भारत ने यह मुकाबला 165 रनों से जीत लिया। यह श्रीलंका में भारत की लगातार छठी जीत है। युवा मानव सुथार (10 विकेट और 55 रन) ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में पंजा जड़ा, जबकि श्रीलंका टीम ने शुरुआत में ही 47 रन पर 4 बड़े विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कुछ छोटी पारी जरूर देखने को मिली, लेकिन वह श्रीलंका की वापसी के लिए काफी नहीं था। कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें! भारत की पहली पारी: 462-10, देवदत्त पडिक्कल के 167 रन भारत की पहली पारी में सबसे बड़े स्टार रहे देवदत्त पडिक्कल, जिन्होंने 167 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। प्रभात जयसूर्या ने 4, खेसारा नुवांथा ने 3 और असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट झटके। भारत ने इस तरह पहली पारी में कुल 462 रनों का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की पहली पारी: 284-10, सोनल दिनुश्का का शतक, मानव सुथार ने झटके 4 विकेट जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी। उसके लिए सबसे अधिक सोनल दिनुश्का ने 100 रन की पारी खेली, जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। भारत के लिए मानव सुथार ने 4 और रविंद्र जडेजा ने कमाल करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। भारत की दूसरी पारी: 193-10, ऋषभ पंत की हाफ सेंचुरी और 100वां छक्का भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए। उसके लिए ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 66 रनों की पारी खेली, जबकि इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 100वां छक्का सबसे तेज लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 4, प्रभात जयसूर्या ने 3 और कुमारा ने 2 विकेट अपने नाम किए। इस तरह से श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य मिला। श्रीलंका यूं 165 रन रह गई दूर, भारत की दमदार जीत दूसरी पारी में श्रीलंका की हालत पतली नजर आई। स्पिन ट्रैक पर उसके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे नाचते नजर आए। कप्तान धनंजय डि सिल्वा (59) और सोनल दिनुश्का (84) को छोड़ दिया जाए तो कोई बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर सका। भारत के लिए मानव सुथार ने 6 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट रविंद्र जडेजा के नाम रहा। मानव सुथार की गेंदबाजी का श्रीलंका के पास कोई भी जवाब नहीं था। उन्होंने आखिरी चार विकेट ऐसे झटके मानो श्रीलंका के बल्लेबाज आए और चल दिए।
गाले (श्रीलंका)। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 165 रनों से हरा…
Read More » -
छत्तीसगढ़
वंदे मातरम् पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, भूपेश बघेल और अजय चंद्राकर आमने-सामने
रायपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं…
Read More » -
देश
Jio यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 2027 तक रिचार्ज कीमत लॉक करने का मौका
नई दिल्ली। मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी के बीच रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए नया Jio Prime…
Read More » -
क्राइम
युवती से दुष्कर्म, हत्या और लूट के मामले में दो दोषियों को ताउम्र जेल की सजा
जांजगीर-चांपा। जिले के यादव चौक क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुई युवती से दुष्कर्म, हत्या और लूट की जघन्य वारदात…
Read More » -
छत्तीसगढ़
दूर बैठे भाई-बहनों तक पहुंचेगा प्यार, डाक विभाग ने लॉन्च किया राखी स्पेशल बॉक्स
रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार को भाई-बहन के लिए और यादगार बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने इस वर्ष…
Read More » -
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार, मुंगेली में बनेगा BEML का भारी मशीनरी संयंत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ तेजी से औद्योगिक विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…
Read More » -
छत्तीसगढ़
स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख निर्माण में धमतरी जिला प्रदेश में अव्वल
50 हजार से अधिक पात्र परिवारों को अधिकार अभिलेख का वितरण, 501 राजस्व ग्रामों में कराया गया ड्रोन सर्वेक्षण धमतरी,…
Read More » -
छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय
रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी…
Read More » -
छत्तीसगढ़
एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने ABHA, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े रायपुर, राज्य के…
Read More » -
छत्तीसगढ़
10 हजार श्रद्धालुओं के साथ रायपुर में निकलेगी कांवड़ यात्रा, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
रायपुर में 23 अगस्त को विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। गुढ़ियारी से शुरू होकर…
Read More »