छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनाई देगी सोलर दीदियों की कहानी, 12 नवंबर को होगा प्रसारण

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का 16वां एपिसोड गुरुवार, 12 नवंबर को प्रसारित होगा। इस बार कार्यक्रम का विषय ‘सोलर दीदी’ रखा गया है। इसमें ग्रामीण महिलाएं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपने अनुभव, काम और सफलता की कहानियां खुद साझा करेंगी।

‘दीदियों की कहानी, उन्हीं की जुबानी’ की सोच पर आधारित यह मासिक रेडियो कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों, अनुभवों और आत्मनिर्भरता की पहल को सामने लाने का मंच है। इसके माध्यम से श्रोताओं को ग्रामीण महिलाओं के कार्यों और उनके जीवन में आ रहे बदलावों को जानने का अवसर मिलता है।

हिंदी, छत्तीसगढ़ी, बस्तरिया और सरगुजिया में होगा प्रसारण

कार्यक्रम का प्रसारण दोपहर 2 बजे हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में आकाशवाणी के प्रदेश के सभी केंद्रों से किया जाएगा। वहीं, दोपहर 2:30 बजे बस्तरिया और सरगुजिया भाषाओं में आकाशवाणी जगदलपुर एवं सरगुजा केंद्र से भी इसे सुना जा सकेगा।

श्रोता टोल-फ्री नंबर पर पूछ सकेंगे सवाल

‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम में श्रोताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम से जुड़ी जिज्ञासाओं और सवालों के लिए श्रोता दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1800-233-2398 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस एपिसोड के जरिए सोलर दीदियों के अनुभवों को व्यापक पहचान मिलने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं को सौर ऊर्जा और आजीविका के नए अवसरों से जुड़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button