छत्तीसगढ़राज्य

50 मीटर प्रोन इवेंट में शिफा ख्वाजा का दमदार प्रदर्शन, तीन पदक किए अपने नाम

रायपुर के माना कैंप स्थित चौथी वाहिनी शूटिंग रेंज में 11 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में प्रदेशभर के निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के 50 मीटर प्रोन इवेंट में रायपुर के सड्डू निवासी शिफा ख्वाजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।

शिफा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच शक्ति चंद्र, निशांत झा तथा अपने माता-पिता को दिया। उनके पिता अफरोज ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से जुड़े हैं। वहीं, शिफा के बड़े भाई अयान ख्वाजा भी ऑल इंडिया स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button