नई दिल्ली. श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने ही अंदाज में धमाकेदार वापसी की है. उन्होंने अफगानिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए तूफानी पारी खेली. प्रभसिमरन सिंह के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे इस बैटर ने गेंदबाजों को जमकर बाउंड्री पार पहुंचाया. भले ही वो फिफ्टी बनाने से चूक गए लेकिन ऐसी पारी खेली जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया.
वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के अपने पहले मैच में 22 बॉल पर तूफानी 44 रन की पारी खेली. उनको इस सीरीज के दौरान इस टीम के गेंदबाजों का सामना करने का एक और मौका मिलेगी. इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव 14 रन बनाकर आउट हुए थे. उन्होंने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में अच्छी शुरुआत की और फिफ्टी बनाने से महज 6 रन दूर रह गए.अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने छोटी लेकिन बेहद दमदार पारी खेली. उन्होंंने अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी की. 22 बॉल का सामना किया और इस पारी के दौरान 9 शानदार चौके लगाए. टी20 में छक्कों की बरसात करने वाले 15 साल के इस बैटर ने कोई सिक्स नहीं मारा.