
दुर्ग। थनीद में शुक्रवार से भक्ति और श्रद्धा के वातावरण के बीच तीन दिवसीय संकीर्तन कथा शुरू हुई। धार्मिक आयोजन ग्राम के शिवालय परिसर शीतला मंदिर के पास स्थित मंगल भवन में आयोजित की जा रही है।

पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया। व्याख्याकार एवं कथावाचक कामता प्रसाद शरण ने रामकथा, श्याम कथा एवं शिव कथा का भावपूर्ण एवं ओजस्वी संकीर्तन प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। धार्मिक आयोजन 7 एवं 8 मार्च को भी चलेगा.
सुबह 10 बजे से कथा प्रारंभ होगी। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। कथा के दौरान मुख्य रूप से मूर्तिकार राधेश्याम चक्रधारी, लव चक्रधारी, दीप सारस्वत, सरपंच मेनका देशमुख, दिनेश देशमुख, मजीद मोहम्मद, संतराम निषाद, लुकेश चक्रधारी, चिंता चक्रधारी, नितेश चक्रधारी, दिलीप यादव, आदर्श देवागन, गिरधर चक्रधारी उपस्थित थे।
दुर्ग। थनीद में शुक्रवार से भक्ति और श्रद्धा के वातावरण के बीच तीन दिवसीय संकीर्तन कथा शुरू हुई। धार्मिक आयोजन ग्राम के शिवालय परिसर शीतला मंदिर के पास स्थित मंगल भवन में आयोजित की जा रही है। पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया। व्याख्याकार एवं कथावाचक कामता प्रसाद शरण ने रामकथा, श्याम कथा एवं शिव कथा का भावपूर्ण एवं ओजस्वी संकीर्तन प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से कथा श्रवण कर आध्यात्मि




