देशव्यापार

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, 7,400 से ज्यादा टूटा सिल्वर, गोल्ड भी हुआ 1000 सस्ता

दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार, 16 फरवरी को सोने और चांदी के दामों में हल्की मुनाफावसूली के कारण गिरावट देखने को मिली। इससे पहले, अमेरिकी मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों के बाद कीमती धातु की कीमतें 5,000 डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई थीं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत ₹1.55 लाख के नीचे गिरकर ₹1,54,824 प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी की कीमत ₹7,000 से अधिक गिरकर ₹2,36,908 प्रति किलो हो गई है। इसके साथ ही, 15 फरवरी को चांदी की कीमत ₹2,43,715 प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जिसमें ₹7,280 (3.08%) की वृद्धि हुई थी। वहीं, सोने की कीमत ₹1,55,655 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी, जिसमें ₹2,819 (1.84%) की बढ़ोतरी हुई थी।

सोने और चांदी की कीमतों में आई इस अचानक गिरावट के बाद निवेशक भ्रमित हैं कि क्या यह गिरावट मुनाफावसूली का हिस्सा है या फिर यह गिरावट लंबे समय तक जारी रहेगी। एशियाई कारोबार के दौरान, सोमवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.27% गिरकर 5,033 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। स्पॉट सिल्वर की कीमत में 2.08% की गिरावट आई और यह 76.34 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद सोने में जो 2.4% की तेजी आई थी, उसके बाद यह गिरावट एक सामान्य करेक्शन (सुधार) है। सोने और चांदी के व्यापारियों ने मुनाफा वसूलने के लिए आज अपनी बिकवाली शुरू कर दी है।

भारत में भी सोने और चांदी के दामों में गिरावट का असर देखने को मिल रहा है। गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,55,970 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी का भाव ₹2,45,190 प्रति किलो है।

मुंबई में सोने की कीमत ₹1,56,240 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,45,610 प्रति किलो तक पहुंच गई है। बेंगलुरु और हैदराबाद में भी सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां हैदराबाद में सोने का भाव ₹1,56,490 प्रति 10 ग्राम और बेंगलुरु में ₹1,56,360 प्रति 10 ग्राम है। चांदी के रेट भी इन शहरों में ₹2,45,800 से ₹2,46,000 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

चेन्नई में सोने की कीमत ₹1,56,690 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,46,320 प्रति किलो के आसपास चल रही है, जो देश में सबसे ऊंचे स्तर पर है।

सोने और चांदी की कीमत में आई इस गिरावट को लेकर निवेशक सोच में हैं कि क्या यह एक अच्छा मौका हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कीमतों में और गिरावट आती है, तो यह एक अच्छा समय हो सकता है खरीदी के लिए, विशेषकर उन निवेशकों के लिए जो सोने और चांदी में लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button