
तिलाई. तिलाई मुस्लिम समाज ने आज बड़े अकीदत के साथ तिलाई मुस्लिम कब्रिस्तान में 100 पौधे लगाकर शहर को हरा भरा और हरियाली की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है?

हरा भरा शहर हमारा हो यह पैगाम सभी को दे रहे हैं। और सभी से यह अपील भी कर रहे हैं कि एक पौधे मां के नाम जरूर लगाए। या एक पौधा अपने मरहूमिनों के नाम से जरूर लगाए। जिससे शहर का वातावरण खुशहाल रहे। यह पहल करते हुए तिलाई मुस्लिम समाज ने हर्ष और अकीदे के साथ इस काम को अंजाम दिया।
इस मौके पर – गुलजार बेग, सलीम बेग, दिलदार बेग, मुस्ताक बेग, अमजद खान, अजमत खान, हामिद खान , आजम बेग और ईशूब सभी ने पौधे रोपण किये और सभी ने देश और प्रदेश के तिरक्की के लिए विशेष दुआ की.




