छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में होगा राज्योत्सव, जानें आपके जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 2026 मनाया जाएगा। राज्य शासन ने कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इस बार राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विकास योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगेगी। वहीं, 1 से 3 नवंबर तक शासकीय भवन रोशनी से जगमगाएंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। राज्य शासन ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 27 अक्टूबर को आदेश जारी किया है। राज्योत्सव के दौरान विकास योजनाओं की प्रदर्शनी, स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन जिलों में मंत्री और उप मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

राज्य शासन के आदेश के अनुसार, जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

अन्य जिलों में मुख्य अतिथियों की सूची इस प्रकार है:

  • सरगुजा: रामविचार नेताम
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: दयालदास बघेल
  • कांकेर: केदार कश्यप
  • कोरबा: लखन लाल देवांगन
  • जशपुर: श्याम बिहारी जायसवाल
  • रायगढ़: ओ.पी. चौधरी
  • सूरजपुर: लक्ष्मी राजवाड़े
  • गरियाबंद: टंकराम वर्मा
  • राजनांदगांव: गजेन्द्र यादव
  • बीजापुर: गुरु खुशवंत साहेब

सांसद और विधायक भी संभालेंगे मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, कई जिलों में सांसद और विधायक राज्योत्सव कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

  • बलौदाबाजार-भाटापारा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • बेमेतरा: सांसद विजय बघेल
  • कबीरधाम: सांसद संतोष पाण्डेय
  • बलरामपुर-रामानुजगंज: सांसद चिंतामणि महाराज
  • महासमुंद: सांसद रूपकुमारी चौधरी
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया
  • सक्ती: सांसद कमलेश जांगड़े
  • दन्तेवाड़ा: सांसद महेश कश्यप
  • बालोद: सांसद भोजराज नाग
  • सुकमा: सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: सांसद लक्ष्मी वर्मा
  • कोरिया: विधायक भैयालाल राजवाड़े
  • मुंगेली: विधायक पुन्नूलाल मोहले
  • धमतरी: विधायक अजय चन्द्राकर
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: विधायक रेणुका सिंह
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: विधायक अमर अग्रवाल
  • कोण्डागांव: विधायक लता उसेंडी
  • नारायणपुर: विधायक विक्रम उसेंडी
  • बस्तर: विधायक किरण देव

‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी इस साल की थीम

इस वर्ष राज्योत्सव कार्यक्रमों की मुख्य थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। जिला मुख्यालयों में विभिन्न विकास विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों और सफल परियोजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। राज्य शासन ने आयोजनों के दौरान शालीनता और गरिमा बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।

1 से 3 नवंबर तक रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी भवन

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। संबंधित विभाग अपने बजट से इसकी व्यवस्था करेंगे।

राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे मुख्य अतिथियों से परामर्श लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करें और आयोजन की आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button