छत्तीसगढ़राज्य

गांड़ा समाज की महिलाओं ने मनाया होली मिलन , सामाजिक एकता का दिया संदेश।

होली, सामाजिक एकता और खुशियों का महापर्व – सावित्री

रायपुर,  राजधानी रायपुर के जागृति नगर झुग्गी बस्ती में आज गांड़ा समाज की महिलाओं द्वारा रंगों के महापर्व होली के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सामाजिक एकता, समरसता, भाईचारा एवं प्रेम-स्नेह को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर मिशन महिला शक्ति अभियान की नेतृत्वकर्ता एवं उत्कल गांड़ा महिला महामंच की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने भाग लेकर आपसी सौहार्द एवं एकजुटता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती सावित्री जगत ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरने का पर्व है जो दुश्मनी को भी दोस्ती में बदल देता है। उन्होंने कहा कि इस रंगोत्सव से प्रेरणा लेकर समाज की महिलाओं को संगठित किया जाएगा और समाज को खुशहाल एवं सशक्त बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने समाज में एक नई जागरूकता और एकता का संदेश दिया।

होली मिलन कार्यक्रम में द्रौपदी हियाल, हेमा सागर, रुक्मणी टांडी, बजूरी बाग, गायत्री , अमित, रेशमा, गीता बघेल, मंजू, संतोषी, लक्ष्मी, किरण बेसरा, पुनीत महारथा आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button