खेल

केएल राहुल ने रचा कीर्तिमान, लॉर्ड्स में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले…

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में केएल राहुल ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो लॉर्ड्स में दूसरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि दिलीप वेंगसरकर के बाद अपने नाम की। इसके साथ ही लॉर्ड्स में बतौर ओपनर दो शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

केएल राहुल ने भारत की पारी के 67वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। राहुल का यह लॉर्ड्स में दूसरा शतक था। उनसे आगे केवल दिलीप वेंगसरकर है। जिन्होंने लॉर्ड्स में तीन शतक लगाए हैं। भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 1932 में 25 से 28 जून तक सीके नायडू के नेतृत्व में खेला था।

उसके बाद से लॉर्ड्स में 19 टेस्ट मुकाबले खेले गए। जिसमें दिलीप बेंगसरकर और केएल राहुल ही एक से ज्यादा शतक बनाए हैं। केएल राहुल ने इस मैदान पर अपना पहला शतक 2021 में बनाया था। उन्होंने उस मैच की पहली पारी में 250 गेंदों पर 129 रन बनाए और भारत को इंग्लैंड पर 151 रनों से जीत दिलाने में मदद की।

वहीं वेंगसरकर ने लॉर्ड्स में तीन शतक बनाए हैं। उन्होंने 1979 में 295 गेंदों पर 103 रन, 1982 में 264 गेंदों पर 157 रन और 1986 में 213 गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए। लॉर्ड्स में भारत के 10 बल्लेबाजों ने शतक बनाए हैं। जिसमें वेंगसरकर, राहुल, वीनू मांकड़, गुंडप्पा विश्वनाथ, रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, अजीत अगरकर, राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे ने शतक लगाए हैं।

लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय

  • दिलीप वेंगसरकर – 3
  • केएल राहुल – 2
  • वीनू मांकड़ – 1
  • गुंडप्पा विश्वनाथ – 1
  • रवि शास्त्री – 1
  • मोहम्मद अज़हरुद्दीन – 1
  • सौरव गांगुली – 1
  • अजीत अगरकर – 1
  • राहुल द्रविड़ – 1
  • अजिंक्य रहाणे – 1

मांकड़ लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय थे। 1952 के लॉर्ड्स टेस्ट में, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 184 रन बनाए थे, जो आज भी क्रिकेट के इस घर में खेले गए लाल गेंद के मैच में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है।

लॉर्ड्स में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर

खिलाड़ी का नाम रन गेंदें चौके/छक्के वर्ष
वीनू मांकड़ 184 19/1 1952
दिलीप वेंगसरकर 157 264 21/- 1982
सौरव गांगुली 131 301 20/- 1996
के.एल. राहुल 129 250 12/1 2021
दिलीप वेंगसरकर 126* 213 16/- 1986
मोहम्मद अज़हरुद्दीन 121 111 22/- 1990
गुंडप्पा विश्वनाथ 113 337 14/- 1979
अजीत अगरकर 109* 190 16/- 2002
राहुल द्रविड़ 103* 220 15/- 2011
दिलीप वेंगसरकर 103 295 13/- 1979
अजिंक्य रहाणे 103 154 15/1 2014
रवि शास्त्री 100 184 12/1 1990
के.एल. राहुल 100 177 13/0 2025

इस शतक के साथ केएल राहुल ने इंग्लैंड में 12 मैचों में चार शतक लगाए हैं। राहुल का यह 10वां शतक है। जिसमें से उन्होंने 9 शतक घर के बाहर बनाए हैं।

इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक

  • राहुल द्रविड़ – 13 टेस्ट में 6
  • केएल राहुल – 12 टेस्ट में 4
  • ऋषभ पंत – 11 टेस्ट में 4
  • दिलीप वेंगसरकर – 13 टेस्ट में 4
  • सचिन तेंदुलकर – 17 टेस्ट में 4
  • शुभमन गिल – 4 टेस्ट में 3
  • सौरव गांगुली – 9 टेस्ट में 3

Related Articles

Back to top button