बेंगलुरु, मुंबई समेत कई शहरों के होटलों में LPG सिलेंडरों की कमी, केंद्र सरकार क्या बोला

ईरान में चल रही जंग के चलते कच्चे तेल और गैस की सप्लाई बाधित हुई है। इसका असर भी भारत के शहरों में भी दिखने लगा है। बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नै जैसे शहरों में होटल और रेस्तरां इंजस्ट्री ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी पर चिंता जाहिर की है। होटल इंडस्ट्री ने इस मामले में केंद्र सरकार से सप्लाई दुरुस्त करने की मांग की है। इस पर केंद्र सरकार का भी जवाब आया है कि उसकी ओर से सभी ऑइल रिफाइनरीज को आदेश दिया गया है कि वे एलपीजी गैस के उत्पादन में इजाफा करें। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाधित होने से सप्लाई कमजोर हुई है। यही नहीं बीते शनिवार को तो एलीपीजी सिलेंडरों के दाम भी बढ़ गए थे।
घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। इसका अलावा कॉर्मशियल सिलेंडरों के दाम 115 रुपये बढ़ गए हैं। बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने सोमवार को कहा था कि यदि इसी तरह एलपीजी गैस की सप्लाई बाधित रही तो फिर उद्योग पर असर होने लगेगा। एसोसिएशन का कहना था कि यदि सप्लाई में कोई सुधार नहीं आया तो फिर मंगलवार से होटलों को बंद करना पड़ेगा। संस्था ने कहा कि होटल इंडस्ट्री एक जरूरी सेवा है। सामान्य लोग, छात्र और मेडिकल प्रोफेशनल्स भी होटल इंडस्ट्री पर भोजन के लिए निर्भर रहे हैं। यदि काम रुका तो इन सभी लोगों पर असर पड़ेगा।’



