छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित

रायपुर कमिश्नरेट में विगत एक माह के दौरान संपादित कार्यों की समीक्षा पुलिस कमिश्नर महोदय डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में की गई। समीक्षा के उपरांत विभिन्न प्रकरणों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिनांक 28.02.2026 को सम्मानित किया गया।

समीक्षा अवधि में ई-चालान, अपहरण, चोरी, नकबजनी, नारकोटिक एक्ट, आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों की धरपकड़ एवं अपराध नियंत्रण सहित अन्य मामलों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 02 निरीक्षक, 01 सहायक उपनिरीक्षक, 06 प्रधान आरक्षक, 15 आरक्षक एवं 02 महिला आरक्षक कुल 26 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित अधिकारियों/कर्मचारियों में –

निरीक्षक भुनेश्वर साहू, यातायात

निरीक्षक विशाल कुजूर, यातायात

सउनि. नीलकमल त्रिपाठी, रक्षित केन्द्र

प्रआर. 1236 नोहर देशमुख, थाना आजाद चौक

प्रआर. 730 सुनील सिलवाल, ए.सी.सी.यू

प्रआर. 1058 देवेन्द्र सिंह, डीएसबी

प्रआर. 1562 राजेश तिवारी, डीएसबी

प्रआर. 234 लाल कृष्ण शर्मा, रक्षित केन्द्र

प्रआर. 1789 रामनारायण पटेल, थाना तेलीबांधा

आर. 2571 मोहसिन खान, थाना कबीर नगर

आर. 977 दीपक ठाकुर, थाना कबीर नगर

आर. 1648 आशीष शुक्ला, थाना आमानाका

आर. 2266 विजय बंजारे, ए.सी.सी.यू.

आर. 278 मुनीर रजा, ए.सी.सी.यू

आर. 2531 बोधेन्द्र मिश्रा, ए.सी.सी.यू

आर. 1931 घनश्याम तिवारी, थाना गुढियारी

आर. 2576 सुदीप मिश्रा, थाना गुढियारी

आर. 160 रविशंकर तिवारी, थाना गुढियारी

आर. 2710 संदीप सिंह, थाना पण्डरी

आर. 1150 समारू सिंह, थाना पण्डरी

आर. 700 अखिलेश कुमार साहू, रक्षित केन्द्र

आर. 1196 सुरेन्द्र देवांगन, थाना गंज

आर. 445 शिवराज बघेल, थाना कोतवाली

आर. 1920 सुनील चंदेल, थाना सिविल लाईन

म.आर. 1756 मनीषा पाल, यातायात

म.आर. 2072 सारिका देवांगन, यातायात

पुलिस कमिश्नर महोदय डॉ. संजीव शुक्ला ने सभी सम्मानित अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर, पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप कुमार पटेल, पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री विकास कुमार तथा रायपुर कमिश्नरेट के अन्य पुलिस राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button