
जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सांपसाटी नामक जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखी गई भारी मात्रा में नगद राशि, हथियार, आर्म्स-एम्यूनेशन एवं इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम तथा डीआरजी जिला धमतरी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उक्त क्षेत्र में डम्प सामग्री छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली थी। सूचना के सत्यापन पश्चात 28/02/2026 को संयुक्त टीम को चिन्हांकित क्षेत्र में रवाना किया गया।
सघन सर्चिंग के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प की गई कुल नगद राशि ₹46,31,500/- (शब्दों में – रुपये छियालिस लाख इकत्तीस हजार पांच सौ मात्र) सहित निम्न सामग्री बरामद की गई:
01 भरमार बंदूक
33 नग भरमार राउंड
01 सुरका रायफल
32 नग बीजीएल सेल
01 लैपटॉप
02 मोबाइल
10 नग इंसास राउंड
11 नग एसएलआर राउंड
45 नग एके-47 राउंड
41 नग .303 राउंड
23 नग सिंगल शॉट राउंड
26 नग 12 बोर राउंड
13 नग इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर
10 नग नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर
भारी मात्रा में नक्सली साहित्य एवं अन्य सामग्री
जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा विगत दो वर्षों से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के फलस्वरूप जनवरी 2026 तक गरियाबंद-धमतरी क्षेत्र में सक्रिय धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सूचीबद्ध माओवादियों को निष्क्रिय/आत्मसमर्पण कराने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
इस डम्प की बरामदगी से भविष्य में संभावित माओवादी घटनाओं को विफल करने में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।




