छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित मेंस अंडर 23 कर्नल सी.के. नायुडु ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित मेंस अंडर 23 कर्नल सी.के. नायुडु ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ एवं तमिलनाडु अंडर 23 टीम के मध्य सेमीफाइनल मुकाबला दिनांक 01 मार्च 2026 से 04 मार्च 2026 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जा रहा है।

प्रथम दिवस का खेल:
तमिलनाडु अंडर 23 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके पहले पाँच बल्लेबाज मात्र 73 रनों के कुल योग पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोहम्मद अली एवं आर. के. जयंत ने छठवें विकेट के लिए 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला।

प्रथम दिवस की समाप्ति तक तमिलनाडु ने 80 ओवरों में 8 विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं।

मोहम्मद अली – नाबाद 136 रन

आर. के. जयंत – 50 रन

माधव प्रसाद – 32 रन

छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए तमिलनाडु के पाँच बल्लेबाजों को जल्द आउट कर दिया।

वासुदेव बरेथ – 4 विकेट

देव आदित्य सिंह – 2 विकेट

प्रशांत सांई पैकरा – 1 विकेट

वरुण सिंह भुई – 1 विकेट

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मुकाबला रोमांचक स्थिति में है। दूसरे दिन तमिलनाडु की शेष पारी और छत्तीसगढ़ की पहली पारी पर सबकी निगाहें रहेंगी।

Related Articles

Back to top button