छत्तीसगढ़

रायपुर में नेशनल हाईवे से शहर तक मची चीख-पुकार, 24 घंटे में 5 बड़े सड़क हादसे

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। शहर के अलग-अलग हिस्सों और नेशनल हाईवे पर हुए पांच बड़े सड़क हादसों ने यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। इन घटनाओं में एक युवक की दुखद मौत हो गई, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

तेलीबांधा: ट्रक की चपेट में आने से बुझा घर का चिराग

सोमवार की सबसे हृदयविदारक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर हुई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान मंदिर हसौद निवासी सोनू पाटिल के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

नया रायपुर: पेड़ों के बीच हवा में लटकी कार

एक अन्य विस्मयकारी हादसा नया रायपुर के मंदिर हसौद थाना इलाके में देखने को मिला। यहां देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे हवा में उछल गई और दो पेड़ों के बीच जाकर फंस गई। कार चालक, जो कि सत्य साईं अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर बताए जा रहे हैं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार की स्थिति देखकर बचाव दल भी हैरान रह गया। घायल डॉक्टर का उपचार अस्पताल में जारी है।

Related Articles

Back to top button