
- देवपुरी में लगभग 1 एकड़ भूमि में अवैध निर्माण, अवैध प्लांटिंग पर कारगर रोक निर्मित अवैध सी सी रोड तोड़कर लगायी गयी

रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, श्री सुशील अहीर, उप अभियंता श्री अजय श्रीवास्तव सहित सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन 10 के नगर निवेश विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 30 से अधिक स्थलों पर सड़क बाधा सी एंड डी वेस्ट के रूप में कुल 29000 रुपये जुर्माना सम्बंधित भवन स्वामियों से वसूला गया.
वहीं आज नगर पालिक निगम जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा देवपुरी क्षेत्र में लगभग 1 एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण कर की जा रही अवैध प्लॉटिंग क्षेत्र में निर्मित अवैध सीसी रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर आवागमन अवरुद्ध करते हुए अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी.




