
पखांजुर। नगर के एक अहाता में ग्राहकों को परोसे जाने वाले चखना को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहाँ पर चना चखना के रूप में परोसा जा रहा था, जिसमें कीड़े पाए गए। इसको लेकर ग्राहकों ने ज़ब शिकायत कि तो अहाता संचालक संजीव सरकार (सोनू ) ने अपना वास्ता भाजपा नेता बताकर खबर बनाने वाले पत्रकार से उलझ गया और अभद्र बर्ताव करते हुए गाली गलौच पर उतारू हो गया वही दुकान पर लोगो ने भी कड़ी नाराज़गी जताई और इसे स्वास्थ्य के लिए गंभीर ख़तरा बताया।
ग्राहकों का कहना है कि साफ–सफाई का ध्यान न रखने से इस तरह की घटनाएँ हो रही हैं। उन्होंने ज़िला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि लापरवाही साबित होती है तो संबंधित अहाता संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने अपील की है कि नगर में चल रहे सभी अहातों और होटलों में खाद्य सामग्री की नियमित जांच हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके फिलहाल मामला अब स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी से शिकायत कर मामले कि जांच कर कार्यवाही कि मांग कि गई ऐसे में पत्रकारों में भी काफ़ी नाराजी हैँ जहाँ एक ओर ऐसे क्षेत्र में अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता कर रहे हैँ वही दूसरी ओर खुद को नेता बताकर खुलेआम पत्रकारों को जान से मारने कि धमकी दिया जा रहा हैँ कही न कही पत्रकारिता कर रहे हर एक पत्रकारों के जिंदगी का सवाल हैँ




