ग्लोइंग स्किन की चाहत है तो ट्राई करें Night Gel, यहां हैं 6 बेस्ट ऑप्शंस

Dot & Key का cica नाइट जेल त्वचा को शांत रखता है और उनमें एक नई जान डाल देता है। ये ऑइली, एक्ने प्रोन और सेंसेटिव स्किन वालों के लिए अधिक प्रभावी है। इसे रात को लगाकर सोने से त्वचा को नियासिनामाइड, ग्रीन टी और ह्वालूरॉनिक एसिड की गुणवत्ता प्राप्त होती है। इस प्रकार समय के साथ दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा में नेचुरल ग्लो ऐड हो जाता है। वहीं अगर स्किन पर बार-बार एक्ने ब्रेकआउट होते हैं, तो ये उन्हें शांत करते हुए त्वचा को रेडनेस और इन्फ्लेमेशन से भी बचाता है।

mCaffeine नाइट क्रीम जेल एंटी एजिंग है, जो बढ़ती उम्र के साथ होने वाले फाइन लाइंस और रिंकल्स की संभावना को कम करता है। आजकल का वातावरण ऐसा है, जिससे महिलाएं प्रीमेच्योर एजिंग का शिकार हो रही हैं। ऐसे में ये नाइट जेल ग्रीन टी, विटामिन सी और ह्वालूरॉनिक एसिड की गुणवत्ता से भरपूर है, जिसके इस्तेमाल से त्वचा को एजिंग की समस्या समय से पहले प्रभावित नहीं करती। ये सभी त्वचा प्रकार के वालों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही इसमें किसी तरह के टॉक्सिंस इस्तेमाल नहीं किए गए, आप इसे बेफिक्र होकर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये वीगन है और इसे नेचुरल इनग्रेडिएंट से तैयार किया गया है।

Lotus Herbal एक्टिव एलो + नियासिनामाइड ब्राइटनिंग नाइट जेल त्वचा को पर्याप्त हाइड्रेशन प्रदान करती है। अगर आपकी त्वचा एक्ने प्रॉन है, तो इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज सूजन और रेडनेस को कम कर, एक्ने ट्रीट करती है। साथ ही इसमें नियासिनामाइड और ग्रीन टी की गुणवत्ता पाई गई है, जो समय के साथ दाग धब्बों को हल्का कर, त्वचा को नेचुरल ग्लो प्रदान करती हैं। साथ ही इसका नॉन स्टिकी लाइटवेट फार्मूला त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है और किसी तरह का चिपचिपापन नहीं छोड़ता। वहीं ये प्रिजर्वेटिव और हानिकारक केमिकल से मुक्त है, और त्वचा पर पूरी तरह सुरक्षित महसूस होती है।

ह्वालूरॉनिक एसिड की गुणवत्ता से भरपूर Lakme का ओवरनाइट जेल त्वचा पर बिल्कुल हल्का महसूस होता है। इसका नॉन स्टिकी फार्मूला स्किन में अंदर तक अवशोषित होता है और त्वचा को पूरी तरह हाइड्रेशन और मॉइश्चर प्रदान करता है। अगर आपकी स्किन दिन प्रतिदिन डल होती जा रही है, तो इसे ट्राई करें। ये त्वचा में नेचुरल ग्लो लॉक कर देता है, जिससे आपकी स्किन बढ़ती उम्र के साथ भी ग्लोइंग रहती है। तो इंतजार कैसा मोबाइल उठाएं और इसे आज ही ऑर्डर करें।
The Derma Co. 1% kojic+Arbutin नाइट रिपेयर फेस सीरम जेल आपकी त्वचा को रात की नींद में पूरी तरह रिपेयर होने में मदद करता है। ये त्वचा पर नजर आने वाले दाग, धब्बे, पिगमेंटेशन और ब्लैमिसेस की रंगत को हल्का करता है, जिससे आपकी स्किन टोन एक समान रहती है। वहीं त्वचा में नेचुरल ग्लो ऐड होता है। एक्ने, ड्राई, ऑयली और सेंसेटिव स्किन वाला कोई भी व्यक्ति इसे अप्लाई कर सकता है। साथ ही इसमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज भी हैं, जिससे ये उम्र से पहले त्वचा पर नजर आने वाली रिंकल और फाइन लाइन की संभावना को कम कर देता है। वहीं ये फ्रेगरेंस फ्री है और इसमें किसी तरह के हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया। साथ ही ये डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड भी है, इसलिए आप बेफिक्र होकर इसे अपनी त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं।

Shravaha Advance Pigmentation &Acne Night Gel में कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स हैं, जो आपकी त्वचा पर मैजिकल साबित हो सकते हैं। साथ ही साथ इनमें कोकोनट, नीम और लेमनग्रास ऑयल सहित एलोवेरा की गुणवत्ता पाई जाती है। जो डल और डैमेज स्किन को रिपेयर करते हैं, और उन्हें पर्याप्त हाइड्रेशन और मॉइश्चर प्रदान करते हैं। इस प्रकार समय के साथ आपकी त्वचा पर नजर आने वाले पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स हल्के होते जाते हैं और स्किन में एक नेचुरल ग्लो ऐड होता है। साथ ही साथ इसके नियमित इस्तेमाल से एक्ने होने की संभावना भी कम हो जाती है और त्वचा पर सूजन एवं रेडनेस नजर नहीं आती।





