लाइफ स्टाइल

क्या वजन घटाने के लिए खाने के पहले पानी पीना सही है? जानें क्या कहता है आयुर्वेद और साइंस

वेट लॉस के लिए काफी सारे रूल्स बताए जाते हैं। जिसमे से एक है पानी पीने का नियम। अक्सर बताया जाता है कि अगर वजन घटाना है तो खाना खाने के पहले ढेर सारा पानी पी लें। तो पेट पानी से भर जाता है और हम कम खाना खाते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है। आयुर्वेद के एक्सपर्ट डॉक्टर परमेश्वर अरोड़ा ने इस बारे में वीडियो शेयर किया है और बताया है कि आखिर खाने के पहले पानी पीने से क्या होता है। वहीं हार्वर्ड की स्टडी में भी सामने आया है कि खाने के पहले पानी पीने से वेट लॉस पर कुछ खास असर नहीं होता। जानें क्या कहता है आयुर्वेद और साइंस।

आयुर्वेद के अनुसार खाने के पहले पानी पीना है गलत

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर परमेश्वर अरोड़ा बताते हैं कि शास्त्रों में वर्णित है कि खाने के पहले करीब आधा घंटा या पंद्रह मिनट पहले पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पेट की अग्नि मंद पड़ जाती है। जिसकी वजह से शरीर कई बीमारियों से घिर कर कमजोर होने लगता है।

हो जाती है डाइजेशन की प्रॉब्लम

आयुर्वेद के अनुसार, खाने को पचाने के लिए पेट में अग्नि होती है। अगर हम खाने के पहले पानी पी लें तो ये अग्नि मंद पड़ जाती है और खाना ठीक तरीके से नहीं पचता। जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी कई सारी दिक्कतें अपच, गैस, बदहजमी होने लगती है।

हार्वर्ड की स्टडी में सामने आई ये बात

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की स्टडी में 3 थ्योरी बताई गई है। जिसमे से एक है प्यास लगने पर कई बार लोग भूख समझ बैठते हैं। इस मौके पर पानी पिया जाए तो ओवरइटिंग से बचा जा सकता है।

वहीं दूसरी थ्योरी कहती है कि थोड़े समय में वेट लॉस के लिए तो पानी पीना असर करता है। दरअसल, पेट की नर्व्स में सेंसेस होते हैं। जो पानी पीने से खिंचाव महसूस करते हैं और दिमाग को सिग्नल देते हैं कि पेट भर गया और ज्यादा खाने की जरूरत नहीं। खाना खाने के पहले पानी पीने की ये थ्योरी केवल कम समय में वेट लॉस के लिए काम करती है। वहीं इसके साइड इफेक्ट पर कोई चर्चा नहीं की गई है।

जबकि तीसरी स्टडी खाने के पहले पानी पीने को पूरी तरह से नकारती है। लेटेस्ट हुई स्टडी में इस बात को कोई प्रूफ नहीं मिला है कि खाना खाने के पहले अगर पानी पिया जाए तो कैलोरी बर्न होती है। इसलिए अगर आपको वेट लॉस करना है और कैलोरी बर्न करनी है तो खाना खाने के पहले पानी पीना मदद नहीं करेगा।

Related Articles

Back to top button