इसबगोल की भूसी है कब्ज और डायरिया का सही इलाज, जान लें कैसे करें इस्तेमाल

पेट की समस्या कई सारे रोगों को जन्म देती हैं। अगर किसी का पेट रोजाना साफ नहीं होता या फिर खाना खाते ही उसे दस्त की अर्ज होती है। ये दोनों ही स्थिति मेडिकल कंडीशन में ठीक नहीं है। इन समस्याओं में इसबगोल की भूसी का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। काफी सारे लोगों को लगता है कि इसबगोल का इस्तेमाल केवल कब्ज दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है ये आयुर्वेदिक औषधि को अलग तरीके से खाने से डायरिया, दस्त के साथ कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है। जानें इसबगोल की भूसी को खाने का अलग-अलग तरीका।
क्या है इसबगोल
इसबगोल को सीलियम हस्क के नाम से भी जानते हैं। आयुर्वेद में इसबगोल को ऑयली माना गया है। जो वात और पित्त के बैलेंस को सही करता है। इसबगोल की भूसी खाने से पेट से जुड़ी कई बीमारियों में राहत मिल जाती है। इंस्टाग्राम पर आरोग्यरूट के पेज पर इसबगोल को खाने के दो तरीके बताए गये हैं। जो कब्ज के साथ ही डायरिया की समस्या को खत्म करेंगे। जानें खाने का सही तरीका।
दस्त होने पर इसबगोल कैसे खाएं
जिन लोगों को बार-बार दस्त होती रहती है उन्हें इसबगोल की भूसी को दही के साथ मिलाकर खाना चाहिए। ऐसा करने से लूज मोशन यानी दस्त की समस्या दूर होगी।
कब्ज में इसबगोल खाने का सही तरीका
अगर किसी को हर वक्त कब्ज बनी रहती है। तो उसे इसबगोल को गर्म दूध के साथ मिलाकर खाना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
पाइल्स की समस्या में इसबगोल खाने का सही तरीका
इसके साथ ही जिन लोगों को पाइल्स और फिशर की समस्या रहती है उन्हें भी इसबगोल को गर्म दूध के साथ खाना चाहिए। पाइल्स और फिशर की समस्या में आराम मिलता है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
अगर किसी को पूअर गट हेल्थ के इश्यूज रहते हैं और उसे बॉडी में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने हैं तो उसे भी इसबगोल की भूसी को जरूर खाना चाहिए। इससे गट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने में मदद मिलती है।