खेल

IPL के वो 4 खिलाड़ी जो अपनी टीम से कभी अलग नहीं हुए, विराट कोहली हैं पहले नंबर पर

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को शुरू हुए 18 साल बीत चुके हैं और 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सीजन से पहले आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इस लीग के इतिहास में चार ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 10 या इससे ज्यादा सीजन खेले हैं। वैसे तो कई खिलाड़ी हैं, जो 18 सीजन भी खेल चुके हैं, लेकिन ज्यादातर ने एक से ज्यादा टीमों का रुख कर लिया है। यहां तक कि रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे धुरंधर भी इस लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, विराट कोहली का नाम लिस्ट में जरूर है और वे सबसे ऊपर हैं। अन्य 3 खिलाड़ी कौन से हैं? उनके बारे में जान लीजिए।

1. विराट कोहली

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से ज्यादा लॉयल कोई भी खिलाड़ी आपको आईपीएल में नजर नहीं आएगा। इसके पीछे का कारण ये है कि विराट कोहली एकमात्र क्रिकेटर हैं, जो अभी तक सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी के लिए सभी सीजन खेले हैं। 18 सीजन अब तक हो चुके हैं और हर सीजन में वह आरसीबी के लिए ही खेले हैं।

2. सुनील नरेन

लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सुनील नरेन का आता है। सुनील नरेन ने आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। हालांकि, वे विराट कोहली से दूर हैं। नरेन अब तक 14 सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के साथ जुड़े रहे हैं। 15वां सीजन इस फ्रेंचाइजी के साथ उनका होगा।

3. किरोन पोलार्ड

आईपीएल की एक टीम के लिए ही लॉयल रहने वाले खिलाड़ियों में किरोन पोलार्ड का नाम तीसरे नंबर पर आता है। वेस्टइंडीज की टीम के पूर्व कप्तान ने मुंबई इंडियंस के लिए साल 2010 में डेब्यू किया था और 2022 तक वह इसी टीम के लिए खेले। वे 13 सीजन इस फ्रेंचाइजी के साथ रहे।

4. जसप्रीत बुमराह

दमदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी उन लॉयल खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने एक ही फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल खेला है। बुमराह ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और अब तक वे 13 सीजन खेल चुके हैं और 14वां सीजन खेलने वाले हैं। मुंबई ने जब से उनको खरीदा है। अपने साथ बनाए रखा है। वे 2013 के ऑक्शन के बाद कभी भी नीलामी में नहीं आए हैं।

Related Articles

Back to top button